ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलियागोवा में फंसे हैं बसंतपुर के 60 मजदूर

गोवा में फंसे हैं बसंतपुर के 60 मजदूर

सुखपुरा। हिन्दुस्तान संवाद

गोवा में फंसे हैं बसंतपुर के 60 मजदूर
हिन्दुस्तान टीम,बलियाThu, 16 Apr 2020 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

सुखपुरा/बलिया। हिन्दुस्तान संवाद

लॉकडाउन के कारण उन लोगों को काफी दिक्कत हो रही है जो अपने घर से हजारों किलोमीटर दूर देश के अलग-अलग जगहों पर काम-धंधा करने गए हैं। क्षेत्र के बसंतपुर गांव के सैकड़ों मजदूर महाराष्ट्र, गुजरात, केरल व गोवा जैसे जगहों पर फंसे हैं।

गांव के 60 मजदूर नार्थ गोवा के चोरावो में रीबांदर फेरी के पास पेंहा-डी-फ्रांसा में फंस गए हैं। वहां उनके मालिकों ने उन्हें हटा दिया है। इनके पास न तो खाने-पीने की सामग्री है और न ही रहने का आश्रय है। ये लोग खुले आसमान के नीचे ही जैसे-तैसे कुछ खा पीकर दिन काट रहे हैं। इन मजदूरों ने अपने हालात की जानकारी गांव की प्रमिला सिंह को फोन पर दी। प्रधान ने जिले के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों तक मजदूरों की परेशानियों को पहुंचाते हुए उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें