लापता युवक की मां ने दिया प्रार्थनापत्र

हिन्दुस्तान, बलिया
Follow us on Google News
share

रानीगंज के चकिया गांव का 16 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। सुमित सिंह शनिवार को यूनियन बैंक से पैसा निकालने गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। उसकी मां ने बैरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

लापता युवक की मां ने दिया प्रार्थनापत्र

रानीगंज। बैरिया थाना क्षेत्र के चकिया गांव के एक 16 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। किशोर शनिवार को रानीगंज स्थित एक बैंक में पैसा निकालने गया था, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पीड़ित की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। चकिया निवासिनी सुनीता देवी ने बैरिया थाने में तहरीर दी है कि उनका बड़ा पुत्र 16 वर्षीय सुमित सिंह शनिवार को घर से रानीगंज स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पैसा निकालने के लिए निकला था। देर शाम तक जब सुमित घर वापस नहीं लौटा।

काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने थाने में प्रार्थनापत्र दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।