चक्काजाम में जक्रांपा के अध्यक्ष और शिक्षक समेत 21 नामजद पर केस

Feb 18, 2026 10:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share

Balia News - रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। रेखहां चट्टी के पास चार दिन पहले सोमवार को सुबह

चक्काजाम में जक्रांपा के अध्यक्ष और शिक्षक समेत 21 नामजद पर केस

रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। रेखहां चट्टी के पास चार दिन पहले सोमवार को सुबह घर से कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने जाते समय सड़क पार करने के दौरान बाइक की चपेट में 10 वर्षीय छात्र आशीष घायल हो गया था। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने रसड़ा-फेफना मार्ग पर चक्का जाम कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने एसआई राहुल राय की तहरीर पर बुधवार को 21 नामजद व करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद लोगों में जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश चौहान व प्रावि माधोपुर के सहायक अध्यापक मुन्नू राम का भी नाम शामिल है।

एसआई ने तहरीर में लिखा है कि सड़क जाम में करीब 70 लोग शामिल थे। उन्होंने इसकी वीडियोग्राफी कराई थी और सभी को चिन्हित कराया गया। इसमें रेखहां, उरदैना, नसरथपुर व आसपास के लोग शामिल थे। नामजद लोगों में मनोज गोंड, राजेश गोंड, कमलेश चौहान, दीपक चौहान, मुन्ना चौहान, टुनटुन चौहान, रामजी गोंड, राकेश चौहान, त्रिलोकी चौहान, बृजेश यादव, सुरेंद्र राजभर, अनिल राजभर, राहुल यादव, सुबोध राजभर, अरविंद राजभर, विजय यादव, उमेश राजभर, अनिल यादव, मंजय राजभर, चंद्रभूषण राम, मुन्नू राम शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।