Hindi NewsUP NewsBajrang Dal created ruckus and beat up the pastor alleging religious conversion in church
चर्च में धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए बजरंग दल ने किया हंगामा, पादरी को पीटा

चर्च में धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए बजरंग दल ने किया हंगामा, पादरी को पीटा

संक्षेप:

फतेहपुर में इंडिया प्रेसबाईटेरियन चर्च में धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने पादरी की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पादरी को हिरासत में ले लिया।

Dec 29, 2025 09:09 am ISTPawan Kumar Sharma संवाददाता, फतेहपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के फतेहपुर में राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज स्थित इंडिया प्रेसबाईटेरियन चर्च में धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने पादरी की पिटाई कर दी। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर बजरंगियों को शांत कराया। देर शाम पुलिस ने वेदप्रकाश पासवान की तहरीर पर चर्च के पादरी डेविड ग्लेडविन, उसके बेटे अभिषेक, जोहान विश्वास उर्फ केके बंगाली और सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बजरंग दल के जिला सह संयोजक धर्मेंद्र सिंह रविवार को करीब आधा सैकड़ा कार्यकर्ता के साथ चर्च पहुंचे। चर्च में प्रार्थना सभा के नाम पर हिंदू महिलाओं को प्रलोभन देकर धर्मांतरण का आरोप लगा नारेबाजी बजरंगियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस घटनाक्रम के दौरान चर्च के अंदर भारी संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरुष मौजूद थे। कुछ लोगों ने पादरी डेविड से पूछताछ के दौरान धक्का मुक्की करते हुए उनकी पिटाई भी कर दी।

पुलिस ने पादरी को हिरास में लिया

हंगामे की सूचना पर सीओ थरियांव वीर सिंह सहित कोतवाली और राधानगर थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने चर्च के पादरी डेविड को हिरासत में ले लिया है। तनाव की स्थिति को देखते हुए चर्च में पुलिस तैनात की गई है। सीओ ने बताया कि चर्च में प्रार्थना सभा में हिंदू महिलाओं को बुलाया गया था। पादरी से पूछताछ की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:यूपी में एक और जगह बजरंगदल का हंगामा, धर्मांतरण का आरोप, पुलिस ने संभाली स्थिति

पादरी के ले जाने पर पुलिस की गाड़ी को घेरा

पुलिस चर्च के अंदर से पादरी को पकड़ कर ले आई। गाड़ी में बिठाकर थाने ले जाने लगी तो चर्च के बाहर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को घेरकर नारेबाजी शुरु कर दी। पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी तरह पुलिस ने लोगों को किनारे करा पादरी को लेकर जा पाई। कुछ लोगों ने दोबारा पादरी के साथ मारपीट करने की कोशिश की।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |