किसान पीजी कॉलेज में मेरा युवा भारत कार्यक्रम
Bahraich News - बहराइच में 'मेरा युवा भारत' कार्यक्रम के तहत किसान पीजी कॉलेज में क्विज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं को विकसित भारत के बजट पर चर्चा करने का अवसर मिला। मुख्य अतिथि मेजर एसपी सिंह ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और कार्यक्रम का संचालन अलीशा चौधरी ने किया।

बहराइच, संवाददाता। मेरा युवा भारत बहराइच युवा कार्यक्रम के तहत किसान पीजी कॉलेज बहराइच के डॉ जेपी सिंह सभागार में क्विज आयोजित किया गया। भारत की राह विकसित बजट के साथ युवाओं पर चर्चा की गई। प्रतिभागी युवाओं को टी-शर्ट कप वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण युवा महिला मंडल के पदाधिकारी व सदस्य तथा एनसीसी स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेजर एसपी सिंह वह विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट सूर्यभान रावत थे। कार्यक्रम अधिकारी एनसीसी पंकज कुमार सिंह ने सभी युवाओं को कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य सुनहरे भारत की विकसित भारत बजट के साथ पर चर्चा गोष्ठी की।
बुद्धि प्रशिक्षण के मुख्य उपदेश पर जानकारी देते हुए सभी युवाओं को कार्यक्रम के सारांश के बारे में बताया गया। संचालन अलीशा चौधरी ने किया और मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागी युवाओं को विकसित भारत कार्यक्रम की शर्ट एवं कप देखकर प्रोत्साहित किया। अंत में इंद्रसेन सिंह चौधरी विशेष कार्य अधिकारी लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक ने मुख्य अतिथि वह अन्य अतिथि गढ़ तथा सभी प्रतिभागी युवाओं को धन्यवाद दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


