Bahraich News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहीं हुईपहचान
हिन्दुस्तान, बहराइच
Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। लखनऊ गोरखपुर रेलवे प्रखंड के गोंडा जिले की सरहद से लगे

Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। लखनऊ गोरखपुर रेलवे प्रखंड के गोंडा जिले की सरहद से लगे अलीनगर मिर्जापुर - पारा परशुरामपुर के मध्य सोमवार सुबह तीसरी डाउन लाइन के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर जरवलरोड थाने में तैनात दरोगा भृगनाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तलाशी में मृतक के कपड़े से ऐसी कोई वस्तु नही मिली। जिससे शव की पहचान हो सके। आसपास के लोगों से भी पहचान के प्रयास विफल होने पर फोटो व वीडियोग्राफी कराकर पहचान को मार्च्युरी में रखवाया गया है। एसएचओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक की आयु लगभग 25 वर्ष होगी।
हादसा पारा परशुरामपुर गांव के पास हुआ है। शव को पहचान के लिए मार्च्युरी में रखवाया गया है। नियमानुसार 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


