Bahraich News: जिंदगी को खोखला कर रहा नशा, युवाओं को इससे दूर रहना होगा: मेजर
Bahraich News: बहराइच में नशा उन्मूलन और युवा जागरूकता पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। मेजर डॉ एसपी सिंह ने नशे के खिलाफ अभियान चलाने की बात की। विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

Bahraich News: प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित बहराइच,संवाददाता। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में किसान डिग्री कॉलेज में नशा उन्मूलन एवं युवा जागरूकता विषय पर शुक्रवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का उद्देश्य
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मेजर डॉ एसपी सिंह ने कहा कि नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज की जिंदगी को खोखला कर रहा है। डॉ नीरज पांडेय ने कहा कि कॉलेज परिसर को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने साथियों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। कहा कि युवा नशे को न कहकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान निबंध, पोस्टर, भाषण,नुक्कड़ नाटक, रील और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतिभागियों को किया सम्मानित
प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों ने नशे से हानि, स्वस्थ जीवन और युवा और समाज जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। विजेता छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम अधिकारी इंद्रसेन चौधरी ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को मंडल स्तर पर प्रतिभाग का मौका मिलेगा। , पंकज सिंह, गुंजन शर्मा, सुधा शुक्ला,गजाला खातून, रीता सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, अजय सिंह,डॉ तस्नीम फातिमा जैदी, सविता वर्मा,ज्योति सिंह मौजूद रहे।
प्रश्न-उत्तर
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


