13 ग्राम स्मैक सहित युवक गिरफ्तार
Bahraich News - रुपईडीहा में पुलिस और एसएसबी ने 19 वर्षीय शाबान को गिरफ्तार किया, जिसके पास 13 ग्राम स्मैक मिली। युवक नेपाल की ओर जा रहा था जब उसे पकड़ा गया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

रुपईडीहा। पुलिस व एसएसबी की टीम ने एक युवक को 13 ग्राम स्मैक सहित शुक्रवार/शनिवार की रात लगभग 12 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।जानकारी देते हुए रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि पिलर संख्या 651/2 के पास एक युवक नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन की ओर से नेपाल की तेजी से जा रहा था। उसी समय थाने के एसआई राहुल सरोज, का. जयचंद गौड़ व सूरज गौड़ के साथ एसएसबी के इंस्पेक्टर कुमार ऋतुराज, एसएसआई अशोक कुमार, का. बाल किशन व राजेश कुमार गस्त कर रहे थे। युवक को नेपाल की ओर जाते देख इन लोगों ने दबोच लिया।
तलाशी के दौरान युवक के पास 13 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उन्होंने यह भी बताया कि युवक की पहचान 19 वर्षीय शाबान पुत्र कमरुद्दीन निवासी चकियारोड थाना रुपईडीहा के रूप में हुई है। युवक के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इसे माननीय न्यायालय बहराइच भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



