Bahraich News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के बौंडी फतेहउल्लापुर गांव के पास एक तालाब में बुधवार सुबह एक युवक धर्मराज सिंह का शव पाया गया। युवक तीन दिन से लापता था। परिवार के लोग शव मिलने पर बिलख पड़े। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जांच जारी है।

Bahraich News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव

Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बौंडी थाने के बौंडी फतेहउल्लापुर गांव के बाहर स्थित तालाब में बुधवार सुबह एक युवक का शव उतराता मिला। जिसके चलते लोगों की भीड़ लग गई। शव की पहचान होते ही मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव तालाब से निकलवाया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए। युवक तीन दिन से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बौंडी थाने के बौंडी फतेहउल्लापुर गांव के बाहर बहने वाले तालाब में बुधवार सुबह लोगों ने एक शव को पानी में उतराते देखा।

तो यह खबर जंगल की आग की तरह फ़ैल गई। आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ लग गई। शव की पहचान इसी थाने के चाकूजोत गांव निवासी धर्मराज सिंह (35) पुत्र कर्मचंद्र सिंह के रूप में हुई। जब युवक के परिजनों को उसका शव तालाब में उतराता मिलने की जानकारी हुई। तो उसके परिजनों में हाहाकार मच गया। मां राज कुमारी सिंह , पत्नी रोशनी सिंह व भाई रोते बिलखते तालाब पर पहुंचे। पत्नी रोशनी सिंह के अनुसार सोमवार को वह व पति बेगमपुर बाजार साथ साथ गए थे। सोमवार शाम चार बजे धर्मराज ने उसे घर भेज दिया। वह अपने कुछ साथियों के साथ शराब पीने चला गया। फिर वह घर नहीं आया। तो उसकी तलाश शुरू हुई। धर्मराज के पास कुछ खेत है। वह आन्ध्र प्रदेश में रहकर मजदूरी करने जाता रहा है। लगभग ढाई माह पूर्व वह आन्ध्र प्रदेश से गांव आया था। सूचना पर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा पुलिस बल व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। तहकीकात के बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहकीकात चल रही है। रिपोर्ट आने‌ पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबहराइचBahraich News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव