
खंडहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
Bahraich News - रिसिया में एक युवक, मैनुद्दीन (25), का शव शनिवार सुबह खंडहर में मिला। वह दिल्ली में काम कर रहा था और शुक्रवार को घर आया था। परिजनों ने उसकी तलाश की, जब वह रात में घर नहीं लौटा। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
रिसिया,संवाददाता। एक युवक की शनिवार को खंडहर में मुंह के बल औंधा पड़ा शव मिला। युवक दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी कर रहा था।वह शुक्रवार को घर आया था। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। रिसिया थाने के बिशुनापुर गांव में शनिवार भोर में इसी गांव निवासी मैनुद्दीन (25) पुत्र साबिर का औंधे मुंह शव गांव के ही भीतर ओमप्रकाश के खंडहर नुमा घर के पास मिला हैं। वह शुक्रवार को ही दिल्ली से दोपहर को घर आया था।

उसका मकान गांव के बाहर बना हुआ है। शुक्रवार शाम को अपने परिजनों से दवा लाने को मोदी चौराहा जाने को बताकर घर से निकले थे। जब देर रात होने पर भी घर नही आए, तो चिंतित परिजनों ने सुबह होने का इंतजार किया। शनिवार की भोर लगभग 5 बजे जब मैनुद्दीन का औंधे मुंह गांव के भीतर ओम प्रकाश गुप्ता के खंडहर नुमा घर के पास शव मिला तो परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिंक टीम ने भी तहकीकात की है। पुलिस की तहकीकात में पता चला कि ओम प्रकाश का यह घर खाली था। घर में दरवाजे नही है। ओमप्रकाश अपनी पत्नी संग गांव से दूर एक किमी पर स्थित खाकी बाबा कुटी पर रहते है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




