Bahraich News: योग से निरोगी जीवन का दिया संदेश

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

Bahraich News: बहराइच के महिला महाविद्यालय में संकल्प सेवा अभियान के तहत योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. प्रिया मुखर्जी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में योग प्रभारी सत्यम सिंह ने छात्राओं को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने इनके स्वास्थ्य लाभ बताते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया।

Bahraich News:  योग से निरोगी जीवन का दिया संदेश

Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। महिला महाविद्यालय बहराइच संबद्ध मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर में सोमवार को संकल्प सेवा अभियान के तहत योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। महाविद्यालय के सभागार में आयोजित शिविर का उद्देश्य छात्राओं और उपस्थित लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. प्रिया मुखर्जी ने की, जबकि संचालन डॉ. श्याम कुमार चौधरी ने किया। मुख्य वक्ता योग प्रभारी सत्यम सिंह ने दैनिक जीवन में योगासन और प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराते हुए उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।

साथ ही नियमित योगाभ्यास को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। शिविर के माध्यम से छात्राओं को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा निरोगी जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबहराइचBahraich News: योग से निरोगी जीवन का दिया संदेश