स्वच्छता अपनायें स्वस्थ जीवन पायें
कैसरगंज में शुक्रवार को नारी संघ परिवार द्वारा विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को माहवारी स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में स्वच्छ सेनेटरी उत्पादों के उपयोग और संतुलित पोषण के महत्व पर चर्चा की गई।

कैसरगंज, संवाददाता। कैसरगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायतों भखरौली कनपुरवा, भखरौली मुंगेशपुर, उमरी आदि में नारी संघ परिवार की ओर से शुक्रवार को विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। अपराजिता सामाजिक समिति की सचिव किरण बैस ने कहा कि माहवारी एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है, जिसे लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना जरूरी है। उन्होंने महिलाओं को स्वच्छ सेनेटरी उत्पादों के उपयोग, समय-समय पर पैड बदलने, साफ-सफाई और पौष्टिक भोजन के महत्व की जानकारी दी। सोनी एवं ऊषा ने भी किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता और संतुलित पोषण के प्रति जागरूक किया।
गोला देवी एवं रामवती ने महिलाओं को जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ज्योति, बबली, शिवकुमारी, अंजू, पूनम, सुहेला, पूजा, सावित्री आदि मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


