श्रमिक की संदिग्ध मौत, ठेकेदार पर हत्या का आरोप
Bahraich News - बहराइच में एक श्रमिक को ठेकेदार ने लहूलुहान हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया और परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच शुरू की जाएगी।

मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने मृत किया घोषित, परिजनों में मचा हाहाकार बहराइच, संवाददाता। एक पखवारा पूर्व बिजनौर ले जाए गए श्रमिक को ठेकेदार शनिवार रात लहूलुहान हालत में लेकर पहुंचा। परिजन घायल को आनन फानन में एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए। चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके चलते परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने टाइल्स ठेकेदार पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।देहात कोतवाली के बेड़नापुर गांव निवासी गुरूदीन (35) पुत्र बाबूलाल को 15 दिन पूर्व इसी कोतवाली के चिलवरिया गांव निवासी टाइल्स ठेकेदार बिजनौर जिले में मजदूरी को ले गया था।
शनिवार रात लगभग 10:30 बजे ठेकेदार गुरूदीन को लहूलुहान हालत में लेकर वाहन पर लादकर पहुंचा। गुरूदीन चोटिल तो था ही, उसके मुंह व नाक, कान से रक्तस्राव हो रहा था। वह बेहोशी की हालत में था। ठेकेदार से इस हालत की वजह पूछने पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।परिजनों ने भी हालत नाजुक देख तत्काल एंबुलेंस मंगवाकर घायल को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार दोपहर में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। देहात कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर तहकीकात कर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


