महिलाओं के अधिकारों को लेकर बुलंद हुई आवाज
Bahraich News - तेजवापुर क्षेत्र में महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए जन आक्रोश महिला पदयात्रा आयोजित हुई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। यह यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से बेडनापुर तक पहुंची, जहां महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी की। ब्लॉक प्रमुख ममता अवस्थी ने महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी पर चिंता व्यक्त की।

तेजवापुर, संवाददाता। तेजवापुर क्षेत्र में महिलाओं के अधिकारों और सम्मान को लेकर बुधवार को आयोजित जन आक्रोश महिला पदयात्रा ने व्यापक जनसमर्थन हासिल किया। सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी ने इस कार्यक्रम को एक बड़े जनांदोलन का रूप दे दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेजवापुर ब्लॉक प्रमुख ममता अवस्थी, प्रतिनिधि रमाकर पांडेय, मंडल अध्यक्ष विद्याधर वाजपेई और संयोजक प्रदुम्म मिश्र के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। पदयात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर बेडनापुर कस्बे तक पहुंची। इस दौरान महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार नारेबाजी की और अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया। रैली मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने समर्थन जताया, जिससे कार्यक्रम का प्रभाव और भी बढ़ गया।
सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख ममता अवस्थी ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की लगातार अनदेखी हो रही है, जो चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस की नीतियों के चलते महिलाओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है। मंडल अध्यक्ष विद्याधर वाजपेई ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के मुद्दों पर अब कोई समझौता नहीं होगा और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री प्रमोद मिश्र, राकेश चौधरी, सजल श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, राजकुमारी चौबे समेत भाजपा तेजवापुर मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


