Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsWomen Empowerment through Diya Making for Ayodhya Deepotsav
बहराइच-दीपोत्सव पर गोबर के दीयों से जगमगाएगी प्रभु श्रीराम की अयोध्या

बहराइच-दीपोत्सव पर गोबर के दीयों से जगमगाएगी प्रभु श्रीराम की अयोध्या

संक्षेप:

Bahraich News - बहराइच में बलहा ब्लॉक की महिलाओं ने गोबर, काली मिट्टी और चूने से 25,000 दीये तैयार किए हैं, जो अयोध्या दीपोत्सव में भेजे जाएंगे। डीएम मोनिका रानी की पहल से यह न केवल महिलाओं को आर्थिक मदद करेगा, बल्कि...

Oct 24, 2024 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

बहराइच, संवाददाता। बलहा ब्लॉक के ग्राम मटेही व पकड़िया में गोबर, काली मिट्टी व चूने के मिश्रण से तैयार हो रहे दीपों से प्रभु श्रीराम की अयोध्या दीपोत्सव पर्व पर जगमगाएगी। डीएम मोनिका रानी की पहल पर तैयार हो रहे 25 हजार दीये अयोध्या भेजने की तैयारी है। प्रशासन की इस पहल से न केवल समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित कर रहा है, बल्कि उनका बैंक बैलेंस भी बढ़ा रहा है। इसको लेकर महिलाएं पूरे मनोयोग से दिन- रात जुट कर रंग-बिरंगे दीये तैयार कर रही हैं, ताकि समय से उपलब्ध कराई जा सकें। अयोध्या में भव्य व नव्य दीपोत्सव की तैयारी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी स्थानीय स्तर पर तैयार हो रहे दीयों से धार्मिक स्थलों, घरों व कार्यालयों को रोशन करने की पहल की गई है। जिसके तहत डीएम मोनिका रानी व सीडीओ मुकेश चंद्र ने बीडीओ बलहा संदीप कुमार त्रिपाठी ने मटेही व पकड़िया गांव में समूह की महिलाओं को दीये बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। क्षेत्रीय गोशालाओं से महिलाओं को गोबर मुहैय्या कराया गया है। दीया तैयार करने में लगी महिलाएं अपने को धन्य बता रही हैं। उनका कहना है कि जब उन्हें यह पता चला कि उनके हाथों से तैयार दिए भगवान राम की अयोध्या को भेजा जाएगा, ताकि दीपोत्सव पर्व पर विश्व कीर्तिमान बन सके, तब से वे लोग हर रोज पांच हजार तक दीये तैयार कर रही हैं। 28 अक्तूबर तक 25 हजार दिये तैयार कर सौप देंगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डीएम ने बताया कि यह दीये न केवल अयोध्या में रोशनी तो बिखरेंगे ही, इन दीयों को तैयार करने वाली हुनरमंद महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी ये दीये मददगार होंगे। सीडीओ ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूह की महिलाएं स्वावलंबन की राह बनाते हुए गोबर से दीया का निर्माण कर रही हैं। सभी इस दीये का निर्माण कर जहां अपनी आजीविका चला रही हैं, वहीं अयोध्या के दीपोत्सव में यहां के दीये रोशनी बिखेरेंगे।