ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व को बताया, रैली निकाली

Feb 14, 2026 05:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

Bahraich News - बहराइच के महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा चलाए जा रहे विशेष शिविर में ग्राम सिसई हैदर में पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश दिया। महिला थाना की टीम ने नारी सुरक्षा और स्वावलंबन के मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी।

ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व को बताया, रैली निकाली

बहराइच, संवाददाता। महिला महाविद्यालय बहराइच की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक की ओर से सात दिवसीय विशेष शिविर चल रहा है। शनिवार को ग्राम सिसई हैदर में पर्यावरण संरक्षण थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराया तथा प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प दिलाया। प्रथम सत्र में स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अमृता मिश्रा के निर्देशन में जागरूकता रैली निकाली। जिसमें पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। पौधरोपण कर हरित पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संदेश दिया। द्वितीय सत्र में महिला थाना से आई टीम ने नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आने वाली विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया।

इस अवसर पर डॉ.यासमीन फातिमा, डॉ.प्रियंका श्रीवास्तव, आकांक्षा पटेल आदि प्रवक्तागणों का विशेष सहयोग रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।