Bahraich News: महिलाओं ने रखा ऋषि पंचमी का व्रत, किया पूजन
हिन्दुस्तान, बहराइच
Bahraich News: बाबागंज क्षेत्र में ऋषि पंचमी के अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। सप्त ऋषियों की पूजा के दौरान सुख-समृद्धि की कामना की। सामूहिक पूजन के साथ-साथ मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। पंडित अशोक कुमार पाठक ने बताया कि यह व्रत महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है।

Bahraich News: बाबागंज। ऋषि पंचमी के अवसर पर बाबागंज क्षेत्र के शंकरपुर, जिगरिया, पंडित पुरवा, पलटन पूर्वा, रामनगर सहित ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। घरों में विधि-विधान से पूजन किया। पूजा के दौरान सप्त ऋषियों का स्मरण कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजन कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। पंडित अशोक कुमार पाठक ने बताया कि ऋषि पंचमी का व्रत महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन सप्त ऋषियों की पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।


