विवाहिता से घर में घुसकर छेड़छाड़, आरोपी फरार, एफआईआर दर्ज

Mar 07, 2026 01:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच के रानीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अकेली रह रही विवाहिता के घर में घुसकर छेड़छाड़ की। महिला ने शोर मचाया, जिससे आरोपी भाग गया। पति की गैरमौजूदगी में महिला घर में अकेली थी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विवाहिता से घर में घुसकर छेड़छाड़, आरोपी फरार, एफआईआर दर्ज

बहराइच,संवाददाता। रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने अकेली रह रही विवाहिता के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला ?पीड़िता का पति रोजी-रोटी के लिए दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है। पति की गैरमौजूदगी में महिला घर में अकेली रहती है। 20 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा।

महिला ने हिम्मत दिखाते हुए उसका विरोध किया और जोर-जोर से शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया।पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा-पीड़िता की नामजद तहरीर के आधार पर रानीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।