पति मुंबई में करने गया कमाई, ससुर ने पुत्रवधु से कर दी छेड़छाड़, कोतवाली में मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच में एक विवाहिता युवती ने अपने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया। ससुर ने खेत से लौटने पर युवती के साथ अश्लील हरकत की। युवती ने अपने मायके के परिजनों को बुलाकर पुलिस में शिकायत की, जिससे मामले की जांच शुरू हो गई है।

पति मुंबई में करने गया कमाई, ससुर ने पुत्रवधु से कर दी छेड़छाड़, कोतवाली में मुकदमा दर्ज

बहराइच,संवाददाता। खेत से गेंहू काटकर लौटी एक विवाहिता युवती के साथ उसके ससुर ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। युवती ने इसका विरोध करते हुए किसी को बताने की बात कही तो ससुर ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। दहशत में आई पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर मायके से परिजनों को बुलाया और नानपारा कोतवाली में ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। फिलहाल युवती अपने मायके में है। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इस युवती का पति रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई में मजदूरी कर रहा है। पति की गैरमौजूदगी में युवती अपने सास-ससुर के साथ गांव में रह रही थी।

घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ वह खेती-बाड़ी के काम में भी हाथ बंटाती थी। दस अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे युवती खेत से गेंहू की फसल काटकर घर लौटी। इसी दौरान ससुर ने मौके का फायदा उठाते हुए उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की।युवती ने जब ससुर की इस घिनौनी हरकत का विरोध किया और यह बात किसी को बताने की चेतावनी दी, तो ससुर ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी। इस धमकी से युवती बुरी तरह दहशत में आ गई। पति दूर मुंबई में था और घर में कोई अपना नहीं था, जिसके चलते युवती खुद को बेहद असहाय महसूस करने लगी।विकट परिस्थिति में भी युवती ने हार नहीं मानी और किसी तरह छिपकर अपने मायके के परिजनों को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। मायके के परिजन तत्काल गांव पहुंचे और पीड़िता की आपबीती सुनकर उनका दिल दहल गया। परिजनों ने युवती को हौसला दिया और बिना देर किए उसे न्याय दिलाने का संकल्प लिया।मायके के परिजन पीड़िता को साथ लेकर नानपारा कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की संबंधित धाराओं के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद युवती अपने मायके चली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी ससुर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।