तेज हवाओं ने गर्मी से दी राहत, आंधी संग बारिश के आसार

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच में मौसम में बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले दो दिन में तापमान 10 डिग्री तक गिर सकता है और हवाएं 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

तेज हवाओं ने गर्मी से दी राहत, आंधी संग बारिश के आसार

बहराइच, संवाददाता । जिले में बदले मौसम ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत दी है। गुरुवार रात से तेज हवाएं चलने के साथ आसमान मौसम में बदलाव हो रहा है. अगले दो दिन में तेज हवा,बारिश संग कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना मौसम विभाग जाता रहा है तराई के मैदानी इलाके में शुक्रवार को दिनभर तेज हवाएं चलती रही. हवाएं चलने से उमस भरी गर्मी से तराई के लोगों को काफी राहत मिली है. मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सीताराम मिश्रा ने बताया कि अगले दो दिन बहराइच जिले में आंधी-बारिश का दौर रहेगा और पारा 10 डिग्री तक लुढ़क सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जिले में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। इसके असर से अधिकतम तापमान 40 डिग्री से घटकर 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से 22-20 डिग्री तक पहुंच सकता है। तेज हवाओं के कारण उमस में कमी आएगी और रातें सुहावनी रहेंगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।