नगर पंचायत की दोनो पानी की टंकियां निष्प्रयोज्य

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

रुपईडीहा में नगर पंचायत के प्रमुख चौराहों पर स्थित सेंट्रल बैंक और चकियारोड की पानी की टंकियां तीन महीने पहले फेल हो गई हैं। ग्रामीण और नेपाल से आने वाले लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। नवतपा की गर्मी में राहगीरों को पानी नहीं मिल रहा है, जिससे स्थिति गंभीर हो गई है।

नगर पंचायत की दोनो पानी की टंकियां निष्प्रयोज्य

रुपईडीहा। नगर पंचायत के प्रमुख चौराहों पर लगभग 3 माह पूर्व लगाई गई सेंट्रल बैंक व चकियारोड चौराहे की दोनो पानी की टंकियां फेल हो चुकी हैं। वर्तमान समय में आसपास के ग्रामीण व नेपाल से आने वाकई लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। एनएच 927 पर भारत नेपाल के बीच भारी आवागमन होता है। पानी पीने के लिए लोग या तो बोतलें खरीद रहे हैं या तो समीप के होटलों में लगे हैंडपंप का प्रयोग कर रहे हैं। नवतपा के तपिश से बेहाल राहगीरों को पीने का पानी नही मिल रहा है। नगर पंचायत की पेयजल की यह योजना धराशायी हो चुकी है।

इस संबंध में जब अधिशाषी अधिकारी राम बदन यादव से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन नही उठा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।