बहराइच-बूथ लेबिल अधिकारी द्वारा पढ़कर सुनायी जायेगी मतदाता सूची

Jan 14, 2026 04:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

Bahraich News - बहराइच में 18 जनवरी 2026 को मतदाता सूची को बी.एल.ओ. द्वारा मतदेय स्थलों पर पढ़ा जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने राजनीतिक दलों से बूथ लेबिल एजेंटों को नागरिकों की सहायता के लिए उपस्थित रहने को कहा। नागरिक नाम की आपत्ति या संशोधन हेतु फॉर्म-7 और फॉर्म-8 भर सकते हैं।

बहराइच-बूथ लेबिल अधिकारी द्वारा पढ़कर सुनायी जायेगी मतदाता सूची

बहराइच, संवाददाता। 06 जनवरी को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची को 18 जनवरी 2026 (रविवार) को समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बी.एल.ओ. द्वारा अपने मतदेय स्थलों पर पढ़कर सुनाया जाना है। इस सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि बूथ लेबिल एजेन्ट से कहें कि वे भी 18 जनवरी को बूथ पर उपस्थित रहकर नागरिकों को प्रपत्र भरवाने में सहयोग प्रदान करें। एडीएम ने बताया कि जनपद के नागरिक आलेख्य मतदाता सूची में विद्यमान किसी नाम पर आपत्ति एवं पूर्व में शामिल नाम को अपमार्जित करवाने हेतु प्रारूप-7 तथा किसी प्रविष्टि, मतदाता फोटो पहचान पत्र में संशोधन, निवास परिवर्तन व दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन हेतु प्रारूप-8 (घोषण पत्र के साथ) में आवेदन कर संबंधित बी.एल.ओ. को उपलब्ध करा सकते हैं।

ऐसे नागरिक जो 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हो गये हैं, वह फार्म-06 में घोषणा पत्र के साथ आवेदन कर संबंधित बी.एल.ओ. को उपलब्ध करा सकते हैं। ऑनलाईन फार्म-06 के माध्यम से आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आम लोग भी सूची चेक कर लें 18 जनवरी 2026 को अपने नज़दीकी मतदेय स्थल पर जाकर 06 जनवरी, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची को चेक कर लें, यदि किसी नागरिक का नाम आलेख्य मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है अथवा किसी मतदाता का नाम किसी कारण से आलेख्य मतदाता सूची में सम्मिलित होने से रह गया है, पदाभिहित स्थलों (मतदान केन्द्रों) पर पदाभिहित अधिकारी/बी.एल.ओ., तहसील कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय से फार्म प्राप्त कर फार्म भरकर घोषणा पत्र के साथ बी.एल.ओ. को प्राप्त करा सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।