चुनावी रंजिश में दो पक्षों में लाठियां चलीं, तीन घायल

Apr 08, 2026 09:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच के रामगांव थाने के खैरा धोकल गांव में ग्राम पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश के चलते मौजूदा और पूर्व प्रधान के बीच कहासुनी हुई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा और एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया है।

चुनावी रंजिश में दो पक्षों में लाठियां चलीं, तीन घायल

बहराइच। बहराइच जिले के रामगांव थाने के खैरा धोकल गांव में ग्राम पंचायत की पुरानी चुनावी रंजिशन मे मौजूदा व पूर्व प्रधान में मंगलवार रात में कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। एक पक्ष से एक व दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। रामगांव थाने के खैराधोकल गांव में मौजूदा महिला ग्राम प्रधान के परिवार के विनय कुमार (32) पुत्र जगत राम व पूर्व प्रधान छब्बन (60) पुत्र इब्राहिम के बीच ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है।

विनय कुमार आबकारी महकमे में सिपाही है। जो किसी गैर जनपद में तैनात है। वह इन दिनों अवकाश पर गांव आया था। मंगलवार रात लगभग दस बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर लाठियां भांजी गई। जिसमें एक पक्ष से छब्बन गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरे पक्ष से विनय कुमार व हाशिम (40) पुत्र तहसीलदार को गंभीर चोटे आ गई। तत्काल रामगांव सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एहतियातन घायलों व उनके तीमारदारों के मेडिकल कॉलेज लाए जाने के मद्देनजर वहां नगर कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। नगर कोतवाल ने अपनी निगरानी में घायलों को भर्ती कराया गया। एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर थाने पहुंचने पर केस दर्ज किया जाएगा। खैराधोकल गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।