दो पक्षों में मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज
Bahraich News - जरवलरोड के तप्पे सिपाह के मजरे बाबा पुरवा में कूड़ा फेंकने को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हुई। इस घटना में पांच महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मुस्तफाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चार को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

जरवलरोड, संवाददाता। जरवलरोड के तप्पे सिपाह के मजरे बाबा पुरवा में शुक्रवार को घर के आगे जबरन कूड़ा फेकने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में जम कर लाठियां चली। इस घटना में पांच महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे दरोगा दिनेश कुमार कुशवाहा व पुलिस टीम को बवाल काट रहे लोगों पर नियंत्रण में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को मुस्तफाबाद सीएचसी लाए जाने पर चार गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जरवलरोड थाने के तप्पेसिपाह के मजरे बाबापुरवा निवासी सुनीता पत्नी भगवान दीन के पड़ोसी मुन्ना पुत्र ललई मास्टर के बीच जमीनी विवाद है।
सुनीता के घर के सामने जबरन मुन्ना का परिवार घूर गड्ढा लगाते है। जिसे मना करने पर देर शुक्रवार शाम लाठी डंडों से लैस होकर पहुंचे पूर्व प्रधान सहित अन्य हमलावरों ने सुनीता आदि पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनो तरफ से सुनीता, रागिनी, नेहा, मुन्ना, मालती देवी सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को गंभीर चोटें आई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी घाघरा घाट दिनेश कुमार कुशवाहा, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह ने सभी घायलों को इलाज के लिए मुस्तफाबाद सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से हालत गभीर देख चार लोगों को मेडिकल कालेज रेफर किया है। एसएचओ संतोष कुमार सिंह ने बताया पूर्व प्रधान रमेश निषाद सहित 12 आरोपियों को नामजद कर तहकीकात शुरू कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



