जमीनी विवाद को लेकर चले लाठी डंडे, एक घायल
पयागपुर के पाण्डेय पुरवा में दोपहर 2 बजे खेत की मेड़ पर टटिया हटाने को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। इस घटना में राम भवन (35) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। विवाद को लेकर पहले से तनाव था। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

पयागपुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाण्डेय पुरवा में दोपहर करीब 2 बजे खेत के किनारे लगी टटिया हटाने को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। मारपीट के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है । गांव निवासी राम भवन (35) पुत्र पारस और दूसरे पक्ष के रमजान अली पुत्र सरदार, उनके पुत्र गुलाम व शेखावत के बीच खेत की मेड़ पर लगी टटिया को हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए इस मारपीट में राम भवन के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष दीपक सिंह मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया ग्रामीणों के अनुसार जमीन और मेड़ के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले से भी तनाव था।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


