सरकारी भूमि पर कब्जे का विरोध करने पर मारपीट

Feb 11, 2026 04:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच के रामगांव थाने के मजरे धोबिया गांव में कुछ लोगों ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर टीन शेड बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर सुरेश कुमार आर्य पर जातिसूचक गालियाँ देकर हमला किया गया। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जिसमें मारपीट, धमकी और दलित उत्पीड़न की धाराएँ शामिल हैं।

सरकारी भूमि पर कब्जे का विरोध करने पर मारपीट

बहराइच। रामगांव थाने के मुद्धाचक के मजरे धोबिया गांव में शुक्रवार को कुछ लोग जबरन सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर टीन शेड निर्माण कर रहे थे। इसका विरोध किए जाने पर हमलावरों ने सुरेश कुमार आर्य पुत्र विन्द्रा प्रसाद पर जातिसूचक गालीगलौज कर मारपीट की । पीड़ित की तहरीर पर बाबू सहित तीन को नामजद कर मारपीट, धमकी, दलित उत्पीड़न की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।