ग्राम प्रधान ने उखड़वाया खड़ंजा, ईट हुई लापता
Bahraich News - जरवलरोड के बेहननपुरवा में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। पिछले तीन महीने में खड़ंजे की ईंटें उखाड़कर गायब कर दी गईं, जिससे मार्ग ध्वस्त हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने अनियमितता की है। बीडीओ ने जांच का आश्वासन दिया है।

जरवलरोड, संवाददाता। इंटर लॉकिंग ईंट लगाने के बहाने पहले से लगे खड़ंजे के ईंट को उखड़वाया और अब ईंटें गायब हो गईं। महीनों बीत जाने के बाद इंटर लॉकिंग नहीं लगाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की है। जरवरोड के रेवढ़ा ग्राम पंचायत के मजरे बेहननपुरवा में मुख्य मार्ग से बेहनन पुरवा तक जाने के एक दशक पूर्व तत्कालीन ग्राम प्रधान ने 200 मीटर खड़ंजा लगाया गया था।जगह-जगह खड़ंजे की ईंट दब जाने से रास्ता ऊबड़ खाबड़ हो चुके मार्ग को सही कराने की मांग ग्राम प्रधान से की गई। आरोप है तीन माह पहले ग्राम प्रधान ने कुछ लोगों को भेज कर खड़ंजे का ईट उखाड़ कर आधे से ज्यादा गायब कर दिया।
मार्ग ध्वस्त होने के चलते आए दिन ग्रामीण गिर कर घायल हो रहे है। ग्रामीण मेराज अहमद चंगू अहमद, नसीम अहमद,वसीम अहमद ,रुकसाना बेगम,सलीमा बानो मनोज प्रकाश मुन्ना अदनानुल रहीम सहित दर्जन लोगों ने उखड़े मार्ग के निकट मौजूदा ग्राम प्रधान के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। उक्त संबंध में बीडीओ जरवल अमन कुमार वर्मा ने बताया खड़ना उखाड़ कर ईंट गायब करना अनियमितता की श्रेणी में आता है जांचोपरांत जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जायेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


