संस्थान ने छात्र का जमा कराया शिक्षण शुल्क

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - फखरपुर में वेद सेवा संस्थान ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र रुद्रांश अवस्थी का वार्षिक शिक्षण शुल्क भरा है। डॉ. पंकज पटवा ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। प्रधानाचार्य उमेश कुमार शुक्ला ने शिक्षा को समाज और राष्ट्र के भविष्य का आधार बताया। पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने इस कार्य की सराहना की।

संस्थान ने छात्र का जमा कराया शिक्षण शुल्क

फखरपुर, संवाददाता। वेद सेवा संस्थान फखरपुर ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फखरपुर के कक्षा पांच के छात्र रुद्रांश अवस्थी का वार्षिक शिक्षण शुल्क जमा कराया है। संयोजक डॉ. पंकज पटवा ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी प्रतिभाशाली छात्र की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। प्रधानाचार्य उमेश कुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र का भविष्य मजबूत बनता है। पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने संस्था के इस कार्य की सराहना की। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह, राजमणि त्रिपाठी, विष्णु पटवा, आचार्य संदीप अवस्थी, झब्बूलाल अवस्थी, पेशकार यादव, कृष्णानंद शुक्ल, राजमणि त्रिपाठी, अंबिका वर्मा, बांकेलाल आदि रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।