सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, बिहार के मौलाना पर केस दर्ज
Bahraich News - यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ बलरामपुर जिले में केस दर्ज। पुलिस जांच में
बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने बिहार के एक मौलाना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। बलरामपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर थाने में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम ने एक मजहबी जलसे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी माता को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की। इसके अलावा उन पर गौकशी से संबंधित कानून के खिलाफ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उकसाने का भी आरोप लगाया गया है।तहरीर
में कहा गया है कि इस तरह के बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू समाज में आक्रोश है। उन्होंने इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला कृत्य बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


