Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsUttar Pradesh Agriculture Minister Hosts Farmer School in Surajapur Mafi
बहराइच-किसान पाठशाला कार्यक्रम में शामिल हुए कृषि मंत्री

बहराइच-किसान पाठशाला कार्यक्रम में शामिल हुए कृषि मंत्री

संक्षेप:

Bahraich News - बहराइच के चित्तौरा विकास खण्ड में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जय सिंह के खेत पर किसान पाठशाला आयोजित की। उन्होंने महिला कृषकों से बात की और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाले प्रयासों की सराहना की। कृषकों ने अपनी सफलताएं साझा की, जिसमें एफपीओ गठन और कंपोस्ट खाद निर्माण शामिल हैं।

Dec 18, 2025 04:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

बहराइच, संवाददाता। विकास खण्ड चित्तौरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत सुरजापुर माफी स्थित उत्तर प्रदेश गौरव पुरस्कार से सम्मानित प्रगतिशील कृषक जय सिंह के खेत पर प्रदेश के कृषिमंत्री/प्रभारी मंत्री जनपद सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में खेत की बात खेत पर किसान पाठशाला आयोजित हुई। कृषि मंत्री शाही ने किसान पाठशाला में मौजूद महिला कृषकों से बात की।पूछा उन्हें कौन-कौन सी विभागीय योजनाओं का लाभ मल रहा है। महिला कृषक माया देवी ने बताया कि हम कृषि सखी के रूप में क्लस्टर ग्राम पंचायत कटराबहादुरगंज में कार्य कर रहे हैं। क्लस्टर में 125 किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ा गया है। इस उपलब्धि पर कृषि मंत्री द्वारा महिला कृषक की सराहना की गई।

ग्राम सोहरवा के प्रगतिशील कृषक लालता प्रसाद गुप्ता ने बताया कि हमने एफपीओ गठित किया है। विस्तृत पैमाने पर सब्जी, केला, अमरूद शिमला मिर्च तथा मत्स्य उत्पादन की खेती कर अच्छी आमदनी कर रहे हैं। कृषक पेशकार वर्मा ने बताया कि उनके द्वारा पराली/फसल अवशेषों से कंपोस्ट खाद तैयार की जा रही है। शाही ने कृषकों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी का आहवान किया जिले के दूसरे कृषकों को प्रेरित करें। गोष्ठी को मुख्य विकास अधिकारी मुकेष चन्द्र, भाजपा पदाधिकारी राम किषोर गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया। जबकि गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डा. सी.पी. एम. गौतम ने किया। गोष्ठी के उपरान्त कृषि मंत्री शाही द्वारा प्रगतिशील कृषक जय सिंह के प्रक्षेत्र का भ्रमण किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;