बहराइच-समरसता भोज में हिंदू समाज को एकजुट करने पर जोर

Jan 31, 2026 10:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

Bahraich News - नवाबगंज में समरसता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हिंदू समाज को एकजुट रहने और सद्भाव पर जोर दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने समाज को संस्कारवान बनाने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे और सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया।

बहराइच-समरसता भोज में हिंदू समाज को एकजुट करने पर जोर

नवाबगंज, संवाददाता। नवाबगंज में आयोजित समरसता भोज कार्यक्रम में हिंदू समाज को सद्भाव व एकजुटता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय रहे। नवाबगंज के निम्निहारा चौराहा पर स्थित बाबा कुट्टी पर समरसता भोज में बड़ी संख्या में लोग जुटे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार व दीप प्रज्वलन के साथ हुई । अपने सम्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष ने हिन्दू समाज को एकजुट रहने, सनातन संस्कृति की रक्षा करने और युवाओं को संस्कारवान बनाने पर बल दिया । उन्होंने कहा कि समाज में समरसता, सेवा और सद्भाव से ही राष्ट्र सशक्त बनता है । उन्होंने लोगों से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और धार्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया ।

पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज को एकजुट होने पर जोर दिया गजपति धाम मंदिर श्रावस्ती की मंहत रीता गिरी महाराज ने सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा करने का आह्वान करते हुए हिन्दू समाज को जागरूक किया। समरसता भोज कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी मनीष पांडेय के सहयोग से किया गया। सभी आगंतुकों ने एक साथ बैठकर भोजन कर सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर बलवंत सिंह पिन्टू गुप्ता,अतुल कुमार सिंह, अनूप मिश्रा, जितेंद्र कुमार आर्य, आशीष त्रिपाठी,पप्पू वर्मा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।