चोरी की दो बैट्री सहित ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

Apr 03, 2026 04:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच में ई रिक्शा के जरिए चोरी करने वाले दो युवकों को नागरिकों ने बैट्री के साथ पकड़ लिया। यह घटना तब हुई जब संजय गुप्ता अपनी चोरी गई बैट्री की तलाश में थे। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

चोरी की दो बैट्री सहित ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

बहराइच, संवाददाता। ई रिक्शा चलाने की आड़ में चोरी की वारदाते अंजाम दे रहे दो युवकों को नागरिको ने चोरी की बैट्री के साथ धर दबोचा है। ई रिक्शा, दो बैट्री सहित दोनों पकड़े गए युवकों को पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस ने के दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दरगाह थाने के गुलाम अलीपुरा निवासी संजय गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश के छोटा हाथी पिकअप वाहन की बैट्री दो अप्रैल को चोरी हो गई थी। वह साथियों के साथ बैट्री तलाशने निकले थे। दरगाह छावनी रोड ओवरब्रिज के नीचे एक ई रिक्शा पर दो बैट्री लाद ले जाई जा रही थी।

उसे रोका तो पता चला कि एक बैट्री उनके पिक अप से चोरी गई है। ई रिक्शा चालक व उसके साथी को पकड़ा गया और थाने लाकर सुपुर्द कर दिया। दोनों की पहचान गुलाम अलीपुरा निवासी अरून गुप्ता, नगर कोतवाली के वजीरबाग निवासी धर्मेंद्र कश्यप के रूप में हुई। पुलिस ने संजय गुप्ता की तहरीर पर दोनों को नामजद कर चोरी व बरामदगी मामले में एफआईआर दर्ज की। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।