एक ही गांव से दो किशोरियां लापता, केस दर्ज
बहराइच में दो किशोरियां खेत की ओर गईं और फिर घर नहीं लौटीं। उनकी मां ने अपहरण का मामला दर्ज कराया है। दोनों की खोजबीन जारी है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बहराइच, संवाददाता। दो किशोरियों एक साथ खेत की ओर निकली। फिर दोनों घर नही आई। तलाश हुई तो दोनों नहीं मिलीं। पीड़ित मां ने बेटी व भतीजी के लापता होने पर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। किसी को नामजद नहीं कराया गया है। यहीं नहीं परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। फखरपुर थाने के एक गांव निवासी युवती की 13 वर्षीय बेटी अपनी मौसी की 15 वर्षीय बेटी के साथ दो मई को दोपहर एक बजे घर से खेत शौच को कह घर से निकली। काफी समय बीतने पर जब दोनों बेटियां घर नही आई तो परिजनों को चिंता हुई।
दोनों की तलाश की गई। तो खेत में दोनों के डिब्बे मिले। बेटियों का कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने लोकलाज के भय से मामले को छिपाए रख दोनों किशोरियों की सभी संभावित जगहों पर पर तलाश की। उनका कोई सुराग न लगने पर पीड़िता मां ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहकीकात कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। किसी को नामजद नही कराया गया है। किशोरियों की इस तरह लापता होने पर दोनों के परिजनों में काफी बैचेनी है। एफआईआर दर्ज होने के बाद भी परिजन लगातार किशोरियों की तलाश में लगे है। फखरपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौहान ने बताया एफआईआर दर्ज होने के बाद उनकी तलाश की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


