280 ग्राम स्मैक सहित दो भारतीय युवक नेपाल में गिरफ्तार
Bahraich News - मंगलवार की शाम, बर्दिया पुलिस और मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो ने दो भारतीय युवकों तेजेन्द्र कुमार और विजय सिंह को गुलरिया नगर पालिका के पास 280 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। ये युवक नेपालगंज की ओर स्मैक लेकर आ रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

रुपईडीहा (बहराइच)। मंगलवार की शाम लुम्बिनी प्रदेश पुलिस कार्यालय, बर्दिया पुलिस कार्यालय व मादकपदार्थ नियंत्रण ब्यूरो नेपालगंज के जवानों ने दो भारतीय युवकों को गुलरिया नगर पालिका वार्ड नं 7 स्थित बाबा पेट्रोल पंप के पास से 280 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी देते हुए बर्दिया जिले की पुलिस प्रवक्ता व इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह कार्की ने बताया कि 35 वर्षीय तेजेन्द्र कुमार व 26 वर्षीय विजय सिंह निवासीगण तिकुनिया जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश भारत नेपालगंज की ओर से स्मैक लेकर आ रहे थे। मुखबिर की सूचना पर यह कार्यवाही की गई है। दोनो युवक को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस कार्यालय बर्दिया में पूछताछ के लिए ले जाया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


