Hindi NewsUttar-pradesh NewsBahraich NewsTwo BLOs Suspended for Negligence During Special Intensive Review in Bahraich
बहराइच-एसआईआर में लापरवाही पर दो बीएलओ निलम्बित

बहराइच-एसआईआर में लापरवाही पर दो बीएलओ निलम्बित

संक्षेप:

Bahraich News - बहराइच में विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण में लापरवाही के लिए दो बीएलओ को निलम्बित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। एक बीएलओ ने ड्यूटी नहीं की और दूसरा फोन पर कार्य से मना कर दिया, जिससे निर्वाचन कार्य प्रभावित हुआ।

Nov 21, 2025 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share Share
Follow Us on

बहराइच, संवाददाता। विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (एसआईआर) में लापरवाही बरतने पर दो बीएलओ को निलम्बित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने यह कार्रवाई की है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-284 मटेरा अन्तर्गत मतदेय स्थल 322-प्रावि मोहम्मद नगर (बढ़ईपुरवा) के लिए तैनात बीएलओ प्रधानाध्यापिका प्रावि बढ़इनबाग शमा नफीस तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-282 बलहा अन्तर्गत मतदेय स्थल संख्या 307 नौसर गुमटिहा पर तैनात बीएलओ सहायक अध्यापक अनुराग पर लापरवाही का आरोप था। बीएसए ने बताया कि उप जिलाधिकारी व बीडीओ, चित्तौरा द्वारा बार बार निर्देश देने तथा बीएसए, तहसीलदार व बीईओ चित्तौरा द्वारा फोन पर निर्देशित करने तथा 17 नवम्बर को स्वयं विद्यालय जाकर बीईओ द्वारा ड्यूटी प्राप्त कराने का प्रयास किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परन्तु नफीस द्वारा स्वेच्छाचारिता व हठधर्मिता अपनाते हुए ड्यूटी प्राप्त नहीं की गई। और चिकित्सीय अवकाश हेतु आवेदन प्रेषित कर दिया गया। निर्वाचन जैसे अतिमहत्वपूर्ण कार्य में उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के कारण सम्बन्धित के विरूद्ध निलम्बन की कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार मतदेय स्थल संख्या 307 सं.वि. नौसर गुमटिहा पर तैनात बीएलओ सहायक अध्यापक अनुराग द्वारा विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण का कार्य नहीं किया जा रहा है। दूरभाष पर वार्ता करने पर सम्बन्धित द्वारा बीएलओ का कार्य करने से स्पष्ट रूप से मना कर दिया गया। जिस कारण विधानसभा बलहा का निर्वाचन कार्य अत्यन्त ही प्रभावित हुआ है। निर्वाचन आयोग द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी है, जो अत्यन्त ही आपत्तिजनक है। कार्मिक का यह आचरण कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत है। बीएलओ अनुराग को आदेशों की अवहेलना किये जाने परतत्काल प्रभाव से निलम्बित करने की कार्यवाही की गई है।