बहराइच-लखनऊ हाईवे पर कार खंभे से टकराई, साले की मौत-जीजा घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बहराइच-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार की रात एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय राज जायसवाल की मौत हो गई, जबकि उसके जीजा घायल हो गए। हादसा मालिनपुरवा गाँव के पास हुआ जब तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां राज ने दम तोड़ दिया।

बहराइच-लखनऊ हाईवे पर कार खंभे से टकराई, साले की मौत-जीजा घायल

बहराइच, संवाददाता। बहराइच-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके जीजा घायल हो गए। हादसा मालिनपुरवा गाँव के पास हुआ, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। फखरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राज जायसवाल (25 वर्ष), पुत्र छंगालाल जायसवाल, अपने जीजा सानू जायसवाल के साथ कार से शहर से फखरपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। मालिनपुरवा के पास पहुँचते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूटकर सीधे कार पर आ गिरा, जिससे कार में सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे और दोनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए। जहाँ उपचार के दौरान राज जायसवाल ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजन शव लेकर घर वापस आ गए। थाना प्रभारी संजीव चौहान ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने से पहले ही परिजन घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जा चुके थे। उन्होंने कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम क्यों नहीं कराया गया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।