तेज रफ्तार वाहन ने मासूम को रौंदा, मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - पयागपुर में गोंडा बहराइच मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन वर्षीय विशाल की मौत हो गई। खेलते हुए सड़क पर आए बच्चे को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घर में मातम छा गया है।

तेज रफ्तार वाहन ने मासूम को रौंदा, मौत

पयागपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोंडा बहराइच मार्ग पर बनकटा के पास गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने मासूम की मौत हो गयी। घर के बाहर खेल रहा तीन वर्षीय मासूम अचानक सड़क पर आ गया, जिसे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बनकटा निवासी प्रमोद (3) पुत्र दुजई का तीन वर्षीय बेटा विशाल शाम करीब 6:45 बजे घर के पास ही खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक सड़क की ओर चला गया। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम का शव क्षत-विक्षत हो गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े और उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशाल की मौत की खबर सुनते ही मां और पिता बेहोश हो गए। घर में मातम पसर गया है और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।