गड्ढे में उतराता मिला मासूम का शव

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच में तीन वर्षीय नेहा खेलते समय लापता हो गई। परिजनों ने उसे खोजा, लेकिन शाम को घर के बाहर पानी के गढ्ढे में उसका शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस घटना से गांव में हाहाकार मच गया।

गड्ढे में उतराता मिला मासूम का शव

बहराइच, संवाददाता । एक तीन वर्षीय बेटी शनिवार को दोपहर में खेलते समय लापता हो गई। परिजनों ने उसे गांव में तलाश डाला। जब शनिवार शाम घर के बाहर पानी के गढ्ढे में मासूम का शव उतराता मिला। तो परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। रानीपुर थाने के कालीपुर के मजरे गौड़रिया गांव में शनिवार दोपहर में विक्रम चौहान पुत्र जयनंदन की बेटी नेहा (3) घर के आंगन में खेल रही थी। जबकि महिलाए रसोईघर में भोजन बना रही थी। नेहा खेलते खेलते लापता हो गई।

कुछ समय बाद जब नेहा आंगन व घर के बाहर नजर नही आई। तो उसकी तलाश शुरू हुई। सभी संभावित जगहो पर तलाश की गई। उसका कोई सुराग नही लगा। शाम को घर के बाहर स्थित पानी के सोख्ता गढ्ढे में मासूम का शव उतराता मिला।तो परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को दोपहर में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।