खौलती चाय गिरने से झुलसा सात माह का बच्चा

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
share

Bahraich News - बहराइच, संवाददाता। फखरपुर थाने के खलीफतपुर निवासी मोहम्मद उम्र की पत्नी अपने सात माह

खौलती चाय गिरने से झुलसा सात माह का बच्चा

बहराइच, संवाददाता। फखरपुर थाने के खलीफतपुर निवासी मोहम्मद उम्र की पत्नी अपने सात माह के बेटे के साथ ईद उल फितर पर मायके बौंड़ी थाने के खैरा बाजार आई हुई थी। शुक्रवार देर शाम रसोई घर में उसे गोद में लिए रसोईघर गैस चूल्हे पर चाय खौला रही थी। इसी दौरान सात माह के बेटे मोहम्मद अदनान हाथ पांव चलाने लगा। हाथ लगने से चूल्हे पर रखा चाय का भगौना उलट जाने से बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। उसे परिजन आनन फानन में एंबुलेंस से सीएचसी लाए।चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।बौंड़ी थाने के खैरा बाजार स्थित घर में शनिवार सुबह गैस चूल्हे पर चाय बन रही थी।

वहां सात माह का बालक मोहम्मद अदनान भूमि पर लेटा हाथ पांव चलाते खेल रहा था। इसी दौरान बालक का हाथ भगौना से छू गया। जिसके चलते भगौना बालक पर पलटने से खौलती चाय सीने, पेट, हाथ, चेहरे पर गिरी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे बालक को आनन फानन में एंबुलेंस से सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मेडिकल कालेज में बालक को बर्न वार्ड में भर्ती कर इलाज चल रहा है। बालक के काफी झुलस जाने के चलते परिजनों में बैचेनी बनी हुई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।