बालक खौलती सब्जी कढ़ाही पर गिरा
Bahraich News - बहराइच के हरदी थाने के रमवापुर खुर्द गांव में एक 5 साल का बच्चा खेलते समय खौलती सब्जी की कड़ाही में गिर गया। इसके चलते वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तुरंत महसी सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

बहराइच, संवाददाता। जिले के हरदी थाने के रमवापुर खुर्द गांव में एक घर में रसोईघर में भोजन बनाए जाने के दौरान खौलती सब्जी की कड़ाही पर खेल रहा बच्चा जा गिरा। कड़ाही उलट कर बच्चे के ऊपर गिर गई। जिसके चलते वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे आनन फानन में एंबुलेंस से महसी सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। हरदी थाने के रमपुरवा खुर्द गांव में कमलेश के घर में रविवार रात महिलाए रसोई घर में खाना बना रही थी। वही कमलेश का बेटा आदित्य (5) खेल रहा था। उछल कूद मचा रहा आदित्य अचानक कड़ाही पर जा गिरा।
सब्जी से खौलती कड़ाही उस पर उलट गई। जिसके चलते वह गंभीर रूप से झुलस गया। जिसके चलते घर में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में एंबुलेंस से बालक को लादकर महसी सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


