घाघरा में कूदे बालक की डूबने से मौत
Bahraich News - मिहींपुरवा में चहलवा के पास 10 वर्षीय अमित कुमार अपने दोस्तों के साथ घाघरा नदी में नहाने गया था। गहरे पानी में जाने के बाद डूबने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने शव की तलाश की और अंततः उसे बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवार को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है।

मिहींपुरवा,संवाददाता। सुजौली थाना क्षेत्र के चहलवा के पास घाघरा नदी में दोस्तों संग नहाने गए बालक की डूबने से शुक्रवार को दोपहर मौत हो गई। डूबे बालक के शव की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोंरों ने आधे घंटे तक 200 मीटर नदी खंगाला। इस दौरान भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण की भारी भीड़ जमा रही।बरामद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजस्व विभाग ने भी प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की बात कही है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चहलावा के मजरा लक्खाबाग निवासी 10 वर्षीय अमित कुमार पुत्र लल्लूराम दोपहर करीब दो बजे अपने साथियों संग घाघरा नदी में स्नान करने के लिए छलांग लगाई।
अमित गहरे पानी में चला गया। डूबने पर दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। नदी के आसपास मौजूद लोग जब तक पहुंचते अमित डूबकर लापता हो गया। सूचना पर एसएचओ प्रकाश चंद्र शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारा गया। गोताखोरों ने 200 मीटर तक नदी को खंगाला। गहराई में अमित का शव बरामद होने पर परिवार के लोग रोने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। एसएचओ ने बताया कि मृतक बालक के पिता परदेश में रहते हैं। उनको घटना की सूचना दी गई है। तहसीलदार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवार को आहेतृक सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


