Bahraich News: तालाब में डूबे युवक की थम गई सांसे

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

Bahraich News: शुक्रवार शाम श्रीकृष्ण राधा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान रुपईडीहा थाने के देवरा स्थित सागरा तालाब में 24 वर्षीय अतुल वर्मा डूब गए। गंभीर हालत में उन्हें चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस घटना ने क्षेत्र में शोक का माहौल बना दिया है।

Bahraich News: तालाब में डूबे युवक की थम गई सांसे

Bahraich News: चर्दा । रुपईडीहा थाने के देवरा स्थित सागरा तालाब में शुक्रवार शाम श्रीकृष्ण राधा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान गहरे पानी में जाने से डूबे अतुल वर्मा (24) पुत्र रमेश वर्मा की मेडिकल कालेज ले जाए जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। दर असल युवक के डूबने पर मौजूद लोगों ने युवक को कड़ी मशक्कत कर किसी प्रकार गंभीरावस्था में उसे बाहर निकाला था। उसे आनन फानन में चरदा सीएचसी लाया गया था। । हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था। वहां ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया । प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए इस हादसे से क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबहराइचBahraich News: तालाब में डूबे युवक की थम गई सांसे