हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत
Bahraich News - बाबागंज में एक ट्रक चालक की बिजली की हाईटेंशन लाइन से छूने के कारण मौत हो गई। दानिश हासमी (32) ट्रक पर लकड़ी लादने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। उन्हें नानपारा सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने हाईटेंशन लाइन के नीचे लटके तारों को लेकर चिंता व्यक्त की।

नानपारा / बाबागंज, संवाददाता। बहराइच रूपईडीहा हाईवे से सटे बाबागंज इलाके के पीरभांडग बाबा सुमेरपुर के पास शनिवार सुबह ट्रक के ऊपर चढ़ बंधी पटिया खोल रहे चालक का हाथ नेपाल जा रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिसके चलते चालक गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में झुलसे चालक को नानपारा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके चलते सीएचसी पर पहुंचे परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों में हादसे से बज्रपात हो गया है।
नानपारा कोतवाली के राजापुर मोहल्ले निवासी दानिश हासमी (32) ट्रक पर लकड़ी लोड करने रूपईडीहा थाने के सुमेरपुर गांव स्थित नानपारा देहाती अपने ट्रक पर चढ़कर लकड़ी लादने आए थे। शनिवार सुबह लगभग आठ बजे वह ट्रक की छत पर चढ़ पटिया खोल रहे थे। उसी दौरान नेपाल की ओर जाने वाली बिजली की हाईटेंशन लाइन से हाथछू गया। जिसके चलते करंट से झुलस नीचे जा गिरे। हादसा होते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस से गंभीर अवस्था में चालक को नानपारा सीएचसी भेजा गया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस को भी अवगत कराया गया। इस हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन के तार नीचे लटके हैं। जमीन से ऊंचाई कम होने के कारण अक्सर इस प्रकार का खतरा बना रहता है। हादसे में मौत की सूचना पर पुलिस व बिजली महकमे की टीम सीएचसी पहुंची। मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया। अभिनव कुमार, अधिशासी अभियंता, बिजली ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार मिलने वाले मुआवजे को लेकर का प्रयास किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


