छत से गिरकर अधेड़ की मौत
विशेश्वरगंज के मझवां बनकट गांव में शुक्रवार रात एक अधेड़ व्यक्ति का पैर छत से उतरते समय फिसल गया। सिर के बल गिरने से गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों में हाहाकार मच गया।

विशेश्वरगंज, संवाददाता । मझवां बनकट गांव में शुक्रवार देर रात छत से उतरने के दौरान अधेड़ का पैर फिसलने से वह सिर के बल भूमि पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट से घायल का परिजनों को इलाज को ले जाने से पूर्व मौत हो गई। जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार दोपहर में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। विशेश्वरगंज थाने के मझवां वनकट गांव निवासी रामस्वरूप (44) पुत्र सोमई शुक्रवार रात घर की छत पर सो रहा था। रात में वह शौच जाने के लिए छत से उतरने लगा।
तभी अचानक पैर फिसल जाने से वह नीचे सिर के बल गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विशेश्वरगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार दोपहर में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


