घाघरा नदी पर संजय सेतु आवागमन के लिए खोला गया, 50 दिन मरम्मत के बाद खोला गया पुल

Newswrap हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बहराइच में लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित संजय सेतु पर सोमवार को यातायात बहाल कर दिया गया। पुल की मरम्मत का कार्य दो महीने में पूरा हुआ था। अब छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है, जबकि भारी वाहनों के लिए ट्रायल के बाद अनुमति मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

घाघरा नदी पर संजय सेतु आवागमन के लिए खोला गया, 50 दिन मरम्मत के बाद खोला गया पुल

बहराइच,संवाददाता। जरवलरोड, संवाददाता। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित घाघरा घाट के संजय सेतु पर सोमवार को यातायात बहाल कर दिया गया। जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी के निर्देश के बाद सोमवार को सुबह करीब 9:30 बजे पुल को आमजन के लिए खोल दिया गया। फिलहाल छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू की गई है। अभी भारी वाहनों की आवाजाही नहीं शुरू की गई है। कुछ दिन ट्रायल के बाद बसों और ट्रकों को आने जाने की अनुमति मिलेगी। क्षेत्रवासियों और यात्रियों ने राहत की सांस ली। पुल पर बीते 16 अप्रैल से मरम्मत का कार्य चल रहा था। दो महीने के भीतर पुल बनाने का टारगेट था जो 10 दिल पूर्व ही पूरा कर लिया गया।

कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया था और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों तथा अस्थायी पीपा पुल से होकर गुजरना पड़ रहा था। 50 दिन तक चले मरम्मत कार्य के बाद पुल तकनीकी रूप से तैयार हो गया था, लेकिन अंतिम निरीक्षण और प्रशासनिक अनुमति के कारण यातायात बहाली में विलंब हो रहा था। सोमवार को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने और जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद पुल को यातायात के लिए खोल दिया गया। पुल के चालू होने से लखनऊ-बहराइच मार्ग पर आवागमन सामान्य हो गया है तथा यात्रियों को लंबी दूरी के वैकल्पिक मार्गों से राहत मिली है। एनएचआई के अवर अभियंता अनंत मौर्य ने बताया कि पुल पर सभी ज्वाइंटर बदले गए हैं। सुरक्षा मानकों के अनुरूप पुल को पूरी तरह ठीक कर दिया गया है। यातायात संचालन शुरू कर दिया गया है।

अनंत मौर्य, अवर अभियंता, एनएचआई ने बताया कि संजय सेतु पर मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पुल को यातायात के लिए खोल दिया गया है। फिलहाल जो वाहन पीपा पुल से गुजर रहे थे उन्हीं छोटे वाहनों का संचालन शुरू किया गया है। परिस्थितियां सामान्य रहने पर 16 जून से सभी प्रकार वाहनों के आवागमन की अनुमति प्रदान कर दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।