Bahraich News: बस स्टेशन रोड पर जाम से हुए हलकान, घंटे भर में पसीने छूटे
Bahraich News: बहराइच बस स्टेशन पर एक घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तिकोनी बाग चौराहे से लेकर पेट्रोल पंप तक जाम की स्थिति गंभीर थी। कई वाहन लंबी कतार में फंसे रहे और यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।

Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बस स्टेशन पर घंटे भर तगड़े जाम से यात्री ही नहीं बल्कि राहगीर हलकान रहे। तिकोनी बाग चौराहे से लेकर बस स्टेशन के पास पेट्रोल पम्प तक जाम की हालत गम्भीर रही। जाम छूटने के बाद भी बार बार जाम लगता रहा जिससे लोगों को पसीने छूट गए। रोजाना दोपहर बाद ऐसी हालत बन रही है। इसका कोई उपाय नरहीं बन पा रहा है। रविवार को करीब एक घंटे भीषण जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण रोडवेज बसें, ई-रिक्शा, ऑटो और अन्य वाहन लंबी कतारों में फंस गए।
भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों के पसीने छूट गए तथा कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। काफी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। जाम की वतजह से तिकोनी बाग चौराहे पर भी यातायात व्यवस्था फेल हो गई। इस चौराहे पर भी पुलिसकर्मियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बस ड्राइवर का कहना था कि अयोध्या जाना है कि मगर तीन सवारियां है। बस तक सवारियां नहीं पहुंच पाई इससे खाली ही जाना पड़ेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


