Bahraich News: 15 सितंबर तक डायवर्जन

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

Bahraich News: कजरी तीज के अवसर पर, यातायात पुलिस ने 12 सितंबर सुबह आठ बजे से 15 सितंबर सुबह आठ बजे तक डायवर्जन लागू किया है। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं से पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है।

Bahraich News: 15 सितंबर तक डायवर्जन

Bahraich News: कजरी तीज के मद्देनजर यातायात पुलिस ने 12 सितंबर सुबह आठ बजे से 15 सितंबर सुबह आठ बजे तक डायवर्जन लागू किया है। दोनक्का तिराहा से गोंडा-अयोध्या जाने वाले भारी वाहन आसाम रोड, गिलौला होकर बलरामपुर जाएंगे। हुजूरपुर मोड़ और पयागपुर से गोंडा जाने वाले भारी वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। लखनऊ-बाराबंकी की ओर से आने वाले भारी वाहन जरवल, कैसरगंज, टिकोरा मोड़, रिसिया मोड़, आसाम रोड और गिलौला होकर गंतव्य तक जाएंगे। आवश्यक और आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन से छूट दी गई है। पर्व को लेकर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबहराइचBahraich News: 15 सितंबर तक डायवर्जन