Bahraich News: कजरी तीज पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक
Bahraich News: बौंडी के थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने कजरी तीज पर्व के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव की घोषणा की है। 14 सितंबर को पूजा के लिए 10 से 15 हजार श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। 13 सितंबर की रात से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों की ओर आना शुरू हो जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

Bahraich News: बौंडी, संवाददाता। बौंडी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि कजरी तीज पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 14 सितंबर को शंकरपुर बभनौटी स्थित पारसनाथ मंदिर और राजारेहुवा स्थित सागरनाथ मंदिर में करीब 10 से 15 हजार श्रद्धालुओं के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भीड़ 13 सितंबर की रात से ही मंदिरों की ओर पहुंचने लगेगी। कई श्रद्धालु रास्ते में लेटकर मंदिर तक जाते हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए 13 सितंबर की रात नौ बजे से 14 सितंबर की सुबह आठ बजे तक रमपुरवा थाना हरदी से बौंडी बंधा चौराहे तक बड़े वाहनों और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
थानाध्यक्ष ने वाहन चालकों से निर्धारित अवधि में इस मार्ग का प्रयोग न करने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

