Bahraich News: मोतीपुर-बिछिया मार्ग पर शावकों संग चहलकदमी करती दिखी बाघिन
Bahraich News: बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में एक बाघिन अपने तीन शावकों के साथ सड़क पर चहलकदमी करती दिखाई दी। इस वाकये के चलते वाहनों की आवाजाही रुक गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने सुरक्षित दूरी से इस दुर्लभ दृश्य का कैमरे में कैद किया। बाद में, बाघिन अपने शावकों के साथ जंगल की ओर चली गई।
Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली थाना क्षेत्र में गिरिजापुरी पेट्रोल पंप के पास बुधवार की देर रात बाघिन तीन शावकों के साथ सड़क पर चहलकदमी करती दिखी। करीब दो मिनट तक बाघिन सड़क पर मौजूद रही, जिससे वाहनों की आवाजाही थम गई। राहगीरों ने सुरक्षित दूरी से दुर्लभ नजारा कैमरे में कैद किया। बाद में बाघिन शावकों संग जंगल चली गई। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली थाना क्षेत्र में मोतीपुर-बिछिया मार्ग पर गिरिजापुरी पेट्रोल पंप के पास देर रात एक बाघिन अपने तीन शावकों के साथ सड़क पर चहल-कदमी करती दिखी। बाघिन अपने तीनों शावकों के साथ सड़क पर काफी देर तक घूमती रही।
वह शावकों के साथ कभी सड़क बीच सड़क पर आती तो कभी झाड़ी में छिप जाती। करीब दो मिनट तक सड़क पर बाघिन और उसके शावकों की मौजूदगी से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुक गई। प्रत्यक्षदर्शी शोएब, अशफाक, मनीष, मतीन आदि ने बताया कि बाघिन काफी देर तक अपने शावकों के साथ सड़क पर मौजूद रही। इसके बाद तीनों शावकों को लेकर जंगल में चली गई। वन अधिकारियों ने लोगों से अपील किया है कि गुजरते समय वन्यजीव दिखाई देने पर वाहन रोककर सुरक्षित दूरी बनाए रखें, शोर न करें, वन्यजीवों को परेशान न करें।


