Bahraich News: एंबुलेंस के सामने शाही अंदाज में कदमताल करता रहा बाघ

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में स्थित ईको टूरिज्म के शौकिन पर्यटको के

Bahraich News: एंबुलेंस के सामने शाही अंदाज में कदमताल करता रहा बाघ

Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में स्थित ईको टूरिज्म के शौकिन पर्यटको के लिए कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग का सुरम्य इलाका पसंदीदा जगह है। जहां पर्यटक वन्यजीवों विशेषकर बाघ के दीदार को आते है। जबकि कतर्नियाघाट रेंज में बिछिया-गिरजापुरी मार्ग के बीच सोमवार रात लगभग दस बजे एक बाघ एंबुलेंस के सामने आ गया। जो एंबुलेंस की हेड लाइट की रोशनी में लगभग दो मिनट तक अपने शाही अंदाज में डग भर्ता रहा। फिर वह कन्नी काट कर जंगल में जाकर विलुप्त हो गया। एंबुलेंस पायलट इस नजारे को देख जहां प्रफुल्लित तो हुए। वही शरीर के रौंगटे खड़े हो गए।

दरअसल सुजौली थाने के बिछिया रेलवे स्टेशन पर मरीज की सूचना पर 108 एंबुलेंस सोमवार रात लगभग 9:45 बजे पहुंची। इसी दौरान पता चला कि मरीज की मौत हो गई है। इसके बाद एंबुलेंस वापस सुजौली पीएचसी आ रही थी। सोमवार रात लगभग दस बजे जब एंबुलेंस बिछिया-गिरजापुरी के बीच जमुनिया मोड़ के पास पहुंची। एंबुलेंस के आगे - आगे एक बाघ शाही अंदाज में डग भरता नजर आया। बाघ लगभग दो मिनट तक एंबुलेंस के आगे मस्त चाल में चलता रहा, उसके बाद जंगल की ओर चला गया। बाघ का नजारा कर एम्बुलेंस में पायलट शरीफ अहमद ने तत्काल ब्रेक लिए। बाघ के जंगल में घुसने पर ही फिर एंबुलेंस आगे बढ़ सकी। ईएमटी मनमोहन ने बताया कि एकायक सामने बाघ का नजारा कर चालक व वह सहम गए। फिर धीरे धीरे आगे बढ़ते रहे जिसके बाद वह जंगल में चला गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबहराइचBahraich News: एंबुलेंस के सामने शाही अंदाज में कदमताल करता रहा बाघ